फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शीतला मंदिर में चैत्र मेला शुरू, महिला पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर परिसर को सजाया गया, गूंज रहे देवी के मंत्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शीतला मंदिर में चैत्र मेला शुरू होते ही मंदिर की रौनक बढ़ गई है। मंदिर में लोग अपने बच्चों के मुंडन, नवविवाहित जोड़ों के आशीर्वाद के लिए परिवार सहित आने लगे हैं। इस बार मंदिर प्रबंधन ने पूरे मंदिर परिसर को खूबसूरती से सजाया है।
मंदिर परिसर में देवी के मंत्र गूंज रहे हैं। मंदिर के बाहर लगातार सफाई की जा रही है। भक्तों ने बताया कि इस साल का चैत्र मेला खास होगा। मंदिर में मां वैष्णव देवी के मंदिर जैसा माहौल है। शनिवार से सोमवार तक भक्तों की भीड़ सर्वाधिक होगी, इसके मद्देनजर मंदिर परिसर स्थित पुलिस चौकी के अलावा होमगार्ड, स्वयंसेवक और महिला पुलिस तैनात की जा रही है। मंदिर के बाहर नगर निगम के सफाई गाड़ियां पार्किंग और मंदिर के आस-पास सफाई करती नजर आई। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मंदिर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दो स्क्रीन लगाए गए हैं, जहां सुबह शाम की आरती लाइव देखी जा सकेगी।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन ने बताया नवरात्र के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। अन्य दिनों में रात के वक्त आने वाले ग्रामीण भक्तों को मंदिर परिसर तक पहुंचने या पार्किंग के पास आने में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए गए हैं। मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस के अलावा विभिन्न किस्म के जागरुकता कैंप भी होंगे। मुंडन हॉल, मन्नत के धागे, माता के तालाब की मिट्टी की जगह पर भी सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन




वर्जन
चैत्र मेले के दौरान भक्तों को कोई कष्ट नहीं हो यह ध्यान रखा गया है। वीआईपी के लिए नए मंदिर परिसर से एक रास्ता बना दिया है ताकि आम भक्तों को कोई दिक्कत नहीं हो। साफ-सफाई, स्वच्छ पानी, चिकित्सीय सुविधा, सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। - सुमित कुमार, सीईओ, शीतला माता मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें