फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चेन स्नेचिंग के दोषी को 10 साल की कठोर कारावास की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-दो साल पहले एक महिला से छीनी थी सोने की चेन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दो साल पहले शहर थाना क्षेत्र से एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने के मामले में जिला अदालत ने एक आरोपी को दोषी ठहराते हुए 10 साल की कठोर कारावास की सजा दी है। अदालत ने दोषी अभिषेक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र एवं न्यायाधीश विनय शर्मा की अदालत ने दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


डाॅ. प्रीती डागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मई 2023 को महिला सदर बाजार में स्कूटी से जा रही थी। उसी दौरान पैदल जा रहे युवक ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। महिला ने जैसे ही शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक के पास से सोने की चेन बरामद की।अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोषी को 10 साल की कठोर कारावास की सजा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें