जीएमडीए की 14वीं बोर्ड बैठक में पास हुए विकास कार्याें की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीईओ श्यामल मिश्रा ने सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जीएमडीए की 14वीं बैठक में मंजूर योजनाओं को सिरे नहीं चढ़ने पर कड़ी नाराजगी जताई। सीईओ ने विकास कार्याें को जल्द सिरे चढ़ाने का निर्देश दिया है।
सेक्टर-44 स्थित जीएमडीए मुख्यालय पर हुई बैठक में सीईओ ने इंफ्रा एक व दो के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीईओ ने 23 अप्रैल को जीएमडीए की 14वीं बोर्ड बैठक में पास हुए कार्याें की समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में कई योजनाओं का टेंडर तक जारी नहीं होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनाओं का डीपीआर और टेंडर लगाए। इसके अलावा सड़क, सीवर और पानी संबंधी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली।