फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के इलाज के लिए हरियाणा में इंजेक्शन का कोटा बढ़ाए केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्र सरकार से ब्लैक फंगस इंफेक्शन के इलाज के लिए हरियाणा में इंजेक्शन का कोटा बढ़ाने की मांग की है। इसका कारण यह है कि हरियाणा में आसपास के प्रदेशों से भी लोग इलाज के लिए आते हैं। वर्तमान में हरियाणा को 600 वाइल मिल रहीं हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने गुरुग्राम जिले के अधिकारियों के साथ कोविड प्रबंधन की ऑनलाइन समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने कोविड संक्रमण के दुष्प्रभावों के तौर पर ब्लैक फंगस नामक बीमारी फैलने और इसके इलाज के लिए पर्याप्त दवा उपलब्ध नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस बीमारी के इलाज को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट भी ली।
जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि म्यूकरमाइकोसिस जिसे साधारण भाषा में ब्लैक फंगस कहते हैं, वह वैसे भी पर्यावरण में रहती है और जब व्यक्ति का इम्यून सिस्टम गड़बड़ा जाता है तो इसका संक्रमण हो जाता है। यह बीमारी डायबिटीज अर्थात शुगर के रोगियों में ज्यादा देखी गई है या फिर उन मरीजों में जिन्हें लंबे समय तक ऑक्सीजन लगाई गई है। उन्होंने बताया कि स्टेरॉयड का प्रयोग व्यक्ति के शुगर लेवल पर असर डालता है। इसका इलाज लंबा चलता है। हरियाणा में इस बीमारी के अभी तक 248 मामले सामने आए हैं जिनमें ज्यादातर डायबिटीज वाले मरीज हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव के अनुसार गुरुग्राम जिले में 156 मरीज पाए गए हैं। उपायुक्त डॉ. गर्ग ने बताया कि जिला प्रशासन तत्काल जरूरत वाले 28 मरीजों को यह दवा अपने प्रयासों से उपलब्ध करवा रहा है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को बताया गया कि अब सरकार ने यह निर्देश दिए हैं कि कोई भी दवा विक्रेता बिना डॉक्टर के लिखे किसी व्यक्ति को स्टेरॉयड नहीं बेच सकता है, उसे इसका रिकॉर्ड भी रखना होगा। गुरुग्राम के पुराने नागरिक अस्पताल के स्थान पर नया अस्पताल भवन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। शीतला माता मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने के लिए जल्द ही टेंडर भी होने वाले हैं।
राव ने गुरुग्राम और भोंडसी के लिए उनके सांसद निधि कोष से दो एंबुलेंस खरीदने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। यह भी तय हुआ कि तावडू अस्पताल के लिए एंबुलेंस की मांग सरकार से की जाएगी, जिसके लिए पैरवी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तथा सोहना के विधायक भी करेंगे। बैठक में ही सोहना के विधायक संजय सिंह की मांग पर नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि गांव भोंडसी में नए पीएचसी भवन के लिए निगम जमीन उपलब्ध करवाएगा और भवन बनाकर भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें