गुरुग्राम। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में नागरिक 10 से 24 जनवरी 2027 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि 25 जनवरी से प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे। मुख्य गणना अभियान 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। व्यक्तिगत जानकारी जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत गोपनीय रहेगी। ब्यूरो