मानेसर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नखडौला के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को पल्स पोलियो अभियान शुरू हुआ। पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की दो बूंदें पिलाई गईं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण चोपड़ा ने बूथों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य टीम के साथ झुग्गी-बस्ती में खुराक पिलाई। अगले दो दिनों तक घर-घर जाकर छूटे बच्चों को दवा दी जाएगी। संवाद