संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आर्य केंद्रीय सभा की ओर से स्वामी श्रद्धानंद का 99वां बलिदान दिवस सेक्टर 14 स्थित डीएवी स्कूल के महात्मा हंसराज सभागार में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया।
यज्ञ ब्रह्मा हरिओम शास्त्री व सुरेश शास्त्री ने यज्ञ कराया। इस दौरान श्री ठारू राम आर्य कन्या उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति द्वारा स्वतंत्रता संग्राम, शिक्षा और शुद्धि आंदोलन में स्वामी श्रद्धानंद के योगदान को याद किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विमला ग्रोवर ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजेश नागर मौजूद रहे। । राजेश नागर ने महर्षि दयानंद सरस्वती के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनन्य भक्त स्वामी श्रद्धानंद भारत के शिक्षाविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आर्य समाज के प्रखर संन्यासी थे। इस मौके पर प्रधान प्रेम कुमार मित्तल, वरिष्ठ उप प्रधान रघुवीर शास्त्री, मंत्री दयानंद सेठी, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग व अन्य कार्यकारिणी सदस्यों शामिल हुए।