सिद्धेश्वर मंदिर में 1001 दीप जलाकर जाहिर की खुशियां
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के लोगों ने यूनिसेफ की ओर से दीपावली के त्योहार को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल किए जाने की खुशियां दीप जलाकर मनाईं। सिविल लाइंस स्थित सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में इस मौके पर 1001 दीपक जलाए गए। मंदिर के प्रधान राम अवतार गर्ग बिट्टू ने कहा कि यह हमारे देश के लिए बहुत गौरव की बात है। मंदिर में आकर लोगों ने जश्न मनाया है। पटौदी स्थित हरिमंदिर परिसर में स्वामी धर्म देव के नेतृत्व में यूनिसेफ द्वारा दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत घोषित किए जाने पर दीपक जलाकर खुशियां मनाई गई।
श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र खुल्लर ने बताया कि न्यू कॉलोनी स्थित गीता भवन मंदिर बुधवार की रात मंदिर को दीपों से सजाया गया। सनातन धर्म सभा से जुड़े सभी मंदिरों में दीपावली को यूनिसेफ द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल किए जाने का जश्न मनाया जा रहा है।