गुरुग्राम। वैश्य परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉक्टर अशोक अग्रवाल ( अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासंघ ), मुख्य अतिथि संतोष अग्रवाल ( डायरेक्टर अल्फा कॉर्प ग्रुप ), नवीन गोयल ( सह संस्थापक - केनविन फाउंडेशन ), सुनील गर्ग, नरेश बंसल, गजेंद्र गुप्ता, रोहित गर्ग, प्रमोद अग्रवाल, नीरज अग्रवाल और पंकज गर्ग की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ। एसोसिएशन की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया और बच्चों व मातृ शक्ति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। एसोसिएशन के कार्यकर्ता नीरज ने बताया कि भविष्य में भी होने वाले कार्यों के विवरण से अवगत कराया जाएगा। संवाद