फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रोल बॉल की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले के सात खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले की रोल बॉल टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कौशल और टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुग्राम का नाम बढ़ाया है। लड़कियों की टीम ने प्रतियोगिता में ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, लड़कों की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के बदौलत जिले के सात खिलाड़ियों का चयन 18वीं सब जूनियर रोल बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हरियाणा टीम के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में लड़कियों की टीम से कप्तान भव्या सिंह, दीवा कपूर, गीतिका और तनिष्का जिंदल शामिल है। वहीं, लड़कों के टीम से कप्तान समर्थ दीपक, अथर्व गुजराल और अंकुश राजपूत को राष्ट्रीय स्तर पर मौका मिला है। हरियाणा टीम आठ से 15 अक्तूबर तक कैथल में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी। इसके बाद 25 से 28 अक्तूबर तक आगरा में आयोजित होने वाली 18वीं सब जूनियर रोल बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दमखम दिखाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें