फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बांग्ला मेले में मनाया आनंदोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-27 स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को गुड़गांव बांग्ला मेले का आयोजन किया गया। पूर्वापल्ली दुर्गाबाड़ी और सुशांत लोक दुर्गापूजा एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस मेले में लोगों ने नृत्य, संगीत, बंगाली व्यंजनों के साथ बंगाली परिधान और एक्सेसरीज की खरीदारी भी की। परिसर ढोल और वाद्य यंत्रों की थाप पर नृत्य करते कलाकारों, मंच पर संगीतमय कार्यक्रमों से गुलजार रहा। इस मौके पर बहुत सारे स्टॉल भी लगाए गए थे। कार्यक्रम के आयोजन में अरविंदो राय, आलोक राय, सुसंगता घोष, अर्णव भट्टाचार्य, मिहिर कर्माकर, शौभिक सेन, अरुणव चटर्जी और सुरेंद्र भौमिक ने मुख्य भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें