गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर में स्टार्टअप को लेकर जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 22 जनवरी को आयोजित हुई। सत्रों के दौरान स्टार्टअप हरियाणा और स्टार्टअप इंडिया के तहत चल रही योजनाओं, पंजीकरण प्रक्रिया, नियमों की जानकारी, आवश्यक अनुपालना और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से बताया गया, जिससे स्टार्टअप को अलग-अलग चरणों में सहयोग मिल सकें। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कौशिक के नेतृत्व में किया गया। संवाद