संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बेसबॉल-सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता सीडी इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहा। अंडर-14 बालक वर्ग में सीडी इंटरनेशनल स्कूल ने पहला, जीएमएसएसएस सेक्टर-43 ने दूसरा तथा जीएवी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में भी सीडी इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहा, जबकि जीएवी स्कूल दूसरे और जीएमएसएसएस सेक्टर-43 तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह अंडर-19 बालक वर्ग में सीडी इंटरनेशनल स्कूल ने लगातार तीसरा खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में रोटरी पब्लिक स्कूल दूसरे और जीएवी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
बालिका वर्ग में अंडर-14 में जीएमएसएसएस सेक्टर-43 ने प्रथम स्थान हासिल किया। रोटरी पब्लिक स्कूल दूसरे तथा सीडी इंटरनेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में सीडी इंटरनेशनल स्कूल ने पहला और जीएमएसएसएस सेक्टर-43 ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में भी सीडी इंटरनेशनल स्कूल विजेता रहा। रोटरी पब्लिक स्कूल दूसरे तथा जीएमएसएसएस सेक्टर-43 तीसरे स्थान पर रहा।
एईओ जगदीश अहलावत ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विजेता खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।