नपा प्रशासन ने इस सड़क के नवीनीकरण का काम शुरू किया
नंबर गेम- 42 लाख से होगा नवीनीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। कस्बे में तहसील से चांदनगर ढाणी को जोड़ने वाले मार्ग पर अब टाइल की जगह सीसी रोड बनेगी। नपा प्रशासन ने इस सड़क के नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया है। पालिका अभियंता योगेश राठी ने बताया कि लगभग आधा किलोमीटर लंबे और 11 फुट चौड़े इस राजस्व मार्ग के निर्माण पर अनुमानित 42 लाख रुपये की लागत आएगी। अधिकारियों के अनुसार, काम पूरा होने में करीब तीन महीने का समय लग सकता है।
नवीनीकरण कार्य को देखते हुए फिलहाल इस मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि सीसी रोड बनने से सड़क अधिक टिकाऊ होगी और बरसात में जलभराव व टूट-फूट की समस्या से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इस मार्ग की खराब स्थिति की शिकायत की थी। अब निर्माण शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि समय पर काम पूरा हो जाएगा।