गुरुग्राम। सोहना स्थित केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई की ओर से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और खुशहाली विषय पर एक विशेष प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों की भावनाओं, तनाव और मानसिक स्थिति को बेहतर तरीके से समझने और उनकी मदद करने के लिए तैयार करना था। प्रोग्राम में स्कूल की प्रिंसिपल नीलिमा कमराह और राजविंदर भिंडर ने शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि बच्चों में तनाव, चिंता और उदासी जैसे संकेतों को समय पर पहचानना जरूरी है, ताकि उन्हें सही सहयोग मिल सके। सत्र में शिक्षकों को यह भी बताया गया कि कक्षा का माहौल ऐसा होना चाहिए, जहां हर बच्चा सुरक्षित महसूस करे और अपनी बात खुलकर रख सके। संवाद