फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीएलएफ प्राइमस में गड़बड़ी की जांच के लिए पहुंची सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट, पेयजल-बिजली आपूर्ति और अग्निशमन उपकरणों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

28 तारीख को होगी अगली सुनवाई





संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर। सेक्टर-82ए स्थित डीएलएफ प्राइमस सोसाइटी में अव्यवस्था और निर्माण संबंधी गड़बड़ियों के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई की टीम पहुंची। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे सोसाइटी पहुंची और लगातार 11 घंटे तक गहन पड़ताल करने के बाद रात करीब 8 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन


इस निरीक्षण के दौरान टीम के साथ नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राजस्व विभाग, दमकल विभाग, डीएचबीवीएन, एचएसवीपी और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने ग्रीन बेल्ट, वर्षा जल संचयन प्रणाली, पेयजल-बिजली आपूर्ति और अग्निशमन उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही सोसाइटी के सामने प्रस्तावित 24 मीटर चौड़ी सड़क की स्थिति और अतिक्रमण का भी जायजा लिया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अचल यादव ने बताया कि सीबीआई अपनी इस विस्तृत जांच रिपोर्ट को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी। 28 तारीख को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर अहम सुनवाई होगी, जिसके बाद आगामी प्रक्रिया चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें