फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की परीक्षा में 4 नकलची पकड़े, पर्यवेक्षक कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं की परीक्षा में 4 नकलची पकड़े, पर्यवेक्षक कार्यमुक्त
विज्ञापन

- ग्रामीण इलाकों में जमकर हो रही नकल
- राजकीय स्कूल नूरगढ़ की पर्यवेक्षक को किया कार्यमुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शासन-प्रशासन की तरफ से किए गए तमाम दावों के बीच हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में जमकर नकल हो रही है। इसी क्रम में सोमवार को 10वीं के विज्ञान विषय की परीक्षा में भी खूब नकल हुई। खास तौर पर ग्रामीण इलाकों में साथियों को नकल कराने के जमकर प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को 10वीं की परीक्षा में 4 नकलची पकड़े गए और सभी पटौदी विकासखंड के स्कूलों से सामने आए। इसमें से 2 नकलची तो राजकीय स्कूल नूरगढ़ में पकड़े गए। इससे वहां की केंद्र पर्यवेक्षक संतोष कुमारी को कार्यमुक्त (रिलीव) कर दिया गया है। नकल के 2 मामले स्पेशल चेयरमैन फ्लाइंग व 2 मामले एसटीएफ-2 गुरुग्राम ने पकड़े। मालूम हो कि अब तक की बोर्ड परीक्षा में जिले से करीब 3 दर्जन नकलची पकड़े गए हैं। इनमें से अधिकांश सोहना व पटौदी से शामिल रहे हैं। सोमवार को 10वीं के छात्रों की विज्ञान की परीक्षा थी। राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी में सर्वाधिक नकल हुई। यहां पर लोग स्कूल की चहारदीवारी फांदकर नकल कराने की कोशिश करते दिखे तो खिड़कियों के पास बड़े पैमाने पर नकल सामग्री देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें