फिरोजपुर झिरका। विधानसभा क्षेत्र के गांव महुं स्थित ईदगाह मदरसा जामिया अरबिया अफ़ज़लुल-उलूम में रविवार को ऑल इंडिया मेवाती जातीय जनगणना जागरूकता कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ आलिम-ए-दीन, सामाजिक कार्यकर्ता और कमेटी से जुड़े जिम्मेदार बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में मोहम्मद हबीब हवननगर ने भी शिरकत की और जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेवाती बिरादरी की सही गिनती ही हमारे संवैधानिक अधिकारों की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि हर गांव, हर परिवार तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करना हम सबकी जिम्मेदारी है। बैठक की अध्यक्षता मौलाना अरशद मील सदर, मदरसा ने की। कमेटी में प्रमुख रूप से शामिल अन्य शख्सियतों में मास्टर मोहम्मद कासिम महुं, मुफ्ती सलीम साकरस, मौलाना शेर मोहम्मद घासेड़ा, मुफ्ती जाहिद नूंह और मौलाना अमजद अलवर शामिल रहे। संवाद