फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन घरों से लाखों की नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। साइबर सिटी में चोरों का आतंक जोरों पर है। चोरों ने अलग-अलग भवनों में वारदात को अंजाम देकर कीमती सामान व हजारों की नकदी चोरी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पालम विहार में करुणाकर साहू के घर की भी जाली काटकर चोरों ने अलमारी से एक लाख 32 हजार रुपये चोरी कर लिए। करुणाकर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात सभी लोग घर में सोए हुए थे। रात में चोरों ने दरवाजे की जाली काट दी और अंदर घुस आए। अलमारी से उन्होंने रुपये निकाले और फरार हो गए।
विज्ञापन

सेक्टर 10 में बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार की नकदी समेत जेवरात और लैपटाॅप चोरी कर लिया। राजस्थान के जयपुर निवासी हिना ने थाना पुलिस को बताया कि वह सेक्टर 10 में किराये पर रहती हैं। वह 29 सितंबर को जयपुर गईं थीं। जब वह वापस आई तो घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से 50 हजार रुपये, लैपटाॅप, सोने की चेन, बालियां, पासपोर्ट, दो सिलिंडर चोरी हो गए ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर 82 के जय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह वाटिका सोसाइटी में किराये से रहते हैं। 4 अक्टूबर को वह बच्चों के साथ करनाल गए थे। जब वापस आए तो ताला टूटा मिला। घर में रखा काफी सामान चोरी हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें