फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना अनुमति शबाब परोसने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आबकारी विभाग व मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की संयुक्त टीम ने बढ़ा गांव के ढाबे व हयातपुर शराब के ठेके से जुड़े अहाते पर कार्रवाई की है। दोनों स्थानों पर बिना अनुमति के खुले में शराब परोसी जा रही थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को सूचना मिली थी कि गांव बढ़ा गुरुग्राम में ताऊजी का ढाबा और गांव हयातपुर में जोतराम चैक पर ठेका शराब अंग्रेजी टाइम्स फार वाइन के पास में बिना अनुमति व फीस भरे मालिकों द्वारा शराब का सेवन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के डीएसपी इन्द्रजीत यादव ने बताया कि बुधवार रात हुई इस कार्रवाई में ताऊजी ढाबे पर 20 से 25 व्यक्ति और टाइम्स फार वाइन के पास बने अहाता में 10 से 15 लोग वहां पर लगे मेज व कुर्सी पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे।
उपरोक्त दोनों अवैध अहाता मालिक से शराब पिलाने का लाइसेंस मांगा तो कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। ढाबा संचालक व अवैध अहाता संचालक के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें