नगीना। बड़कली चौक से मांडीखेड़ा मार्ग पर आईटीआई नगीना के पास सड़क के बीच कंटेनर खड़ा कर यातायात बाधित करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर को एसआई रवि कुमार टीम के साथ गश्त और वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान सड़क के बीच कंटेनर खड़ा मिला। पुलिस ने चालक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद कंटेनर को जब्त कर लिया गया। जांच अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सड़क पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद