फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कोर्ट के आदेश पर 7.5 लाख की धोखाधड़ी में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोर्ट के आदेश पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने 7.5 लाख की धोखाधड़ी में केस दर्ज कर लिया है। गांव रामपुर निवासी योगेश ने वकील के माध्यम से 7.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अदालत में एक याचिका दायर की थी। योगेश ने याचिका में बताया था कि विजय जांगिड़ ने छह लाख रुपये उधार लिए थे। इस राशि की गारंटी के लिए विजय जांगिड़ ने बिजनेस हिस्सेदार विजय कटारिया की कार दी थी। पैसे नहीं मिलने पर योगेश ने विजय जांगिड़ से कहा कि कार मेरे नाम कर दो। कार की कीमत 10.5 लाख रुपये लगाई गई थी। इसके बाद बीस दिसंबर 2021 को विजय जांगिड़ ने 1.5 लाख रुपये योगेश से लिए गए थे। विजय जांगिड़ ने अगले दिन बकाया राशि देने के बाद योगेश को गाड़ी के असली कागज देने का आश्वासन दिया था लेकिन पीड़ित योगेश को ना तो पैसे मिले और नहीं कार के कागज मिले। इसके बाद पीड़ित ने केस दर्ज कराने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें