गुरुग्राम। सेक्टर 53 थाना क्षेत्र के ढाणी चौक पर सोमवार रात चार व्यक्ति शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों के खिलाफ शांति भंग में मामला दर्ज कराया। सिपाही ओमबीर ने शिकायत में कहा कि उनकी टीम वजीराबाद में गश्त पर थी। इसी दौरान गाली-गलौज और झगड़ा करने की शिकायत मिली। जब वह मौके पर पहुंचे तो चार युवक झगड़ा कर रहे थे। सभी को थाने ले जाया गया। ब्यूरो
पीजी के कमरे से लैपटाप, मोबाइल चोरी
गुरुग्राम। सेक्टर 40 थाना क्षेत्र के कन्हई स्थित एक पीजी के कमरे से युवक का लैपटाॅप व मोबाइल चोरी हो गया। मूल रूप से आगरा निवासी योगेश राजपूत ने बताया कि वह सेक्टर 44 स्थित एक कंपनी में काम करते हैं और पीजी में रहते हैं। रविवार रात वह मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर साे गए। जब सुबह उठे तो कमरे से लैपटाॅप व मोबाइल चोरी हो गया। ब्यूरो