फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध खनन मामले में पांच माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन के चलते पहाड़ में दरार आने से एक बड़ा हिस्सा गिरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। गांव नाहरिका व चितौड़ा में बृहस्पतिवार को राजस्थान के खनन माफियाओं द्वारा लगातार किए जा रहे अवैध खनन के चलते पहाड़ में दरार आने से एक बड़ा हिस्सा गिर गया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को नूंह जिले के खनन विभाग के आला अधिकारी सहित वन विभाग और पुलिस विभाग द्वारा मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई। खनन विभाग द्वारा राजस्थान के खनन माफियाओं द्वारा किए जाए खनन को लेकर पांच नामजद और दो-तीन अन्य के खिलाफ फिरोजपुर झिरका थाना प्रबंधक को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में खनन विभाग के और वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत निहारिका चितौड़ा के गैर मुमकिन पहाड़ का निरीक्षण किया गया तो पाया कि अवैध खनन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसको लेकर उन्होंने अवैध खनन करने वाले लोगों की पहचान कर पांच नामजद लोगों सहित तीन अन्य के खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सरपंच इसाक ने अवैध खनन के मामले को लेकर एक शिकायत उपमंडल अधिकारी नागरिक फिरोजपुर झिरका को देकर बताया कि उसके दोनों गांवों की सीमा राजस्थान से सटी हुई है, जिसके चलते राजस्थान के खनन माफिया पहाड़ की तलहटी में अवैध खनन को बढ़ावा देते हैं, जिसके चलते गत दिवस लगभग 600 मीटर लंबाई पहाड़ का हिस्सा गिर गया। समाजसेवी फखरुद्दीन का कहना है कि लगभग करोड़ रुपये की लागत के पत्थर को खनन माफियाओं द्वारा निकाला गया है। फखरुद्दीन ने बताया कि राजस्थान के लिए धारकों द्वारा लीज लेकर प्रतिदिन 200 से 500 के लगभग प्रतिदिन पत्थर अवैध खनन कर ले जाने का कार्य किया जा रहा है।
अधिकारियों के सुस्त रवैये के चलते अवैध खनन को मिल रहा बढ़ावा
अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ही हरियाणा सीमा में अवैध खनन का खेल पिछले लंबे समय से चल रहा है। यहां पर कोई भी अधिकारी देखने नहीं आता। हरियाणा सीमा में सुप्रीम कोर्ट के अवैध खनन पर पूरी तरह पाबंदी के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पिछले लंबे समय से अरावली पर्वत में अवैध खनन करने में लगे हुए हैं। अवैध खनन करने वाले लोगों की पहचान कर पहले भी मुकदमे दर्ज करवाए जा चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद भी कोई कड़ी कार्रवाई उक्त अवैध खनन करने वालों के खिलाफ नहीं होने के चलते अवैध खनन करने वालों के हौसले पूरी तरह बुलंद हैं।
विज्ञापन

इस बारे में खनन विभाग के अधिकारी अनिल अटवाल का कहना है कि कानून अपना काम निष्पक्षता के साथ कर रहा है। अवैध खनन को बढ़ावा देने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है। विभाग द्वारा इस बाबत पांच नामजद और तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अवैध खनन को बढ़ावा देने वाले लोग कितने ही ताकतवर क्यों ना हो, कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
फोटो: नाहारिका चित्तौड़ा में अवैध खनन के बाद गिरा पहाड़ का एक हिस्सा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें