फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सांपों के साथ क्रूरता मामले में एल्विश यादव और राहुल फाजिलपुरिया पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने दिया था आदेश, गाने की शूटिंग के दौरान दुर्लभ प्रजाति के सांपों का किया गया था इस्तेमाल
विज्ञापन








अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गाने की शूटिंग में दुर्लभ प्रजाति के सांपों का इस्तेमाल करने के मामले में अदालत के आदेश पर शनिवार को बादशाहपुर थाना पुलिस ने एल्विश यादव व हरियाणवी सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दो दिन पहले गुरुग्राम में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मनोज राणा की कोर्ट ने एक याचिका पर संज्ञान लेते हुए केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। यह याचिका पीपल फॉर एनिमल एनजीओ की ओर से सौरभ गुप्ता ने दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि गाने की शूटिंग के दौरान दुर्लभ प्रजाति के सांपों को अवैध रूप से इस्तेमाल किया गया ।
विज्ञापन

एल्विश यादव और सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया का कुछ महीने पहले ही 32 बोर गाना आया था। जिसमें दोनों गले में सांप डालकर वीडियो में नजर आए थे। इसे लेकर पीपल फॉर एनिमल एनजीओ की तरफ से सौरभ गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि ये दुर्लभ प्रजाति के सांप हैं। ऐसे में इन्हें इस तरह से गले में डालकर वीडियो कैसे शूट कर सकते हैं ? इन्हें रखने की अनुमति नहीं होती है। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिस पर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिस पर वीरवार को कोर्ट ने बादशाहपुर थाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने एल्विस यादव व गायक फाजिलपुरिया के खिलाफ वन्यजीवों के प्रति क्रूरता और आईपीसी की धारा 294 के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें