फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीना वीजा रह रहा चीनी नागरिक, मालिक व चीनी नागरिक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पासपोर्ट जुलाई 2027 तक वैध मिला, नेपाल के रास्ते भारत आने की बात बताई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-43 में बिना वैध वीजा के रह रहे एक चीनी नागरिक के रहने का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान नंबर 255 की दूसरी मंजिल पर एक विदेशी नागरिक बिना पासपोर्ट और वीजा के रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर गई। चीनी नागरिक की पहचान चीन के हुनान प्रांत निवासी यांग वेन के रूप में हुई है। जांच में उसका पासपोर्ट तो वैध पाया गया, लेकिन वह भारत में रहने के लिए वैध वीजा पेश नहीं कर सका। सुशांत लोक थाना पुलिस ने चीनी नागरिक और मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शनिवार रात को हेड कांस्टेबल रूपेश कुमार टीम के साथ सेक्टर-43 में जैन मंदिर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मकान नंबर 255 में एक विदेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चीनी नागरिक के पासपोर्ट और वीजा की जांच की तो उसका पासपोर्ट 30 जुलाई 2027 तक वैध था। हालांकि, भारत में रहने के लिए उसके पास कोई वैध वीजा नहीं मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह नेपाल के रास्ते भारत आया था। मकान मालिक ने विदेशी नागरिक को ठहराने से पहले निर्धारित सी-फॉर्म भी जमा नहीं कराया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे उक्त चीनी नागरिक के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा उसे चीन वापस भेजने (डिपोर्ट) की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें