फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनेसर में हादसे में युवक की मौत में परिजनों ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानेसर पॉलीटेक्निक के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया था, लेकिन रविवार को इस मामले में केस दर्ज कराया है। परिजनों के अनुसार वह खुद दूसरी कार से नरेंद्र की कार के पीछे चल रहे थे, नरेंद्र की कार के सामने से एक अज्ञात वाहन तेजी से आया, जिससे नरेेंद्र की कार असंतुलित होकर पलटती हुई पहाड़ी पर पहुंच गई।
विज्ञापन

कार हादसे में 25 वर्षीय युवक नरेंद्र निवासी मानेसर का मौत के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम किए ही दाहसंस्कार कर दिया था। अपनी गलती मानते हुए नरेंद्र के चाचा दयानंद थाने पहुंचे। पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह जब वह अपनी कार से साथी सुभाष, हरपाल व भाई सतवीर के साथ खेतों की ओर जा रहे थे, तो सामने से आ रहे एक तेज गति वाहन को देख हमारी कार के आगे चल रही एक कार असंतुलित होकर पलटते हुए पहाड़ियों पर जाकर पेड़ में फंस गई। कार के पास जाकर देखा तो वह कार में भतीजा नरेंद्र ही था। हादसे में उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
मानेसर पॉलीटेक्निक के पास एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं, रविवार को यहां एक और हादसा हो गया। बाइक के पास खड़े युवक को पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया जा चुका है। दिल्ली के खुशवीर ने बताया कि वह और उनका दोस्त दुन्धेरा निवासी गोविंद दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे। मानेसर पॉलीटेक्निक के पास बाइक को एक साइड खड़ी करके खुशवीर लघुशंका के लिए चले गए, वहीं गोविंद बाइक के पास ही खड़े थे। इस बीच पीछे से आ रहे एक तेज गति वाहन ने गोविंद को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल गाविंद सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। खुशवीर की तहरीर पर मानेसर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें