फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना फाॅर्म भरे विदेशी नागरिकों को ठहराने पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-24 स्थित एक गेस्ट हाउस में बिना सी फाॅर्म भरे विदेशी नागरिकों को ठहराने पर पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक पर मामला दर्ज किया है। गेस्ट हाउस में चार विदेशी नागरिकों को ठहराया हुआ था। डीएलएफ फेज-तीन थाने में तैनात एएसआई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एएसआई विरेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने सूचना मिली थी कि सेक्टर-24 स्थित जस्टा रेजिडेंसी गेस्ट हाउस में बिना सी फाॅर्म भरे विदेशी नागरिकों को ठहराया गया है। वह अपनी टीम के साथ गेस्ट हाउस में पहुंचे। वहां पर उन्हें झारखंड निवासी मनोज दास मिला। उन्होंने गेस्ट हाउस के रजिस्टर की जांच की तो पता चला कि एक इंडोनेशिया और तीन नीदरलैंड के नागरिकों को गेस्ट हाउस में ठहराया गया था। पूछताछ में पता चला कि उसके पास गेस्ट हाउस में विदेशी नागरिकों को ठहराने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक और प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें