फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन बीमा रिन्यू करने के नाम पर 91 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जीवन बीमा रिन्यू करने के नाम पर 91 हजार रुपये ठगी करने का मामला पुलिस ने शिकायत के सवा साल बाद दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-57 निवासी मिहीर कुमार झा ने बताया कि उन्हें सितंबर 2018 में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से जीवन बीमा रिन्यू करने के लिए फोन आया था। फोन करने वाले ने स्वयं को कंपनी का अधिकारी बताते हुए 91 हजार रुपये की रिन्यू राशि बैंक खाते में जमा करवा ली। अक्तूबर 2018 में उन्होंने बीमा रिन्यू के संदर्भ में कंपनी अधिकारियों से पूछा तो पता लगा कि राशि किसी व्यक्ति के निजी खाते में गई है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करने का आग्रह किया। पुलिस ने शिकायत को जांच के लिए भेज दिया। करीब सवा साल बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें