फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग व जान से मारने की धमकी देने पर पांच के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। सोहना सिटी थाना पुलिस ने रहेजा डेवलपमेंट लिमिटेड सोहना की शिकायत पर फायरिंग व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रहेजा डेवलपमेंट की शिकायत के आधार पर रविंद्र, कपिल, जोगिंद्र, बबलू, विकास व उनके अन्य साथियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, जबरदस्त प्रोजेक्ट पर कब्जा करने और अवैध हथियार से फायरिंग करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन के मुताबिक उक्त कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार कंपनी के ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट पर एक एजेंसी को काम दिया गया था, लेकिन सेवाएं ठीक न होने के कारण कुछ ही समय बाद एजेंसी को हटा दिया गया। इसके बाद आरोपी हथियारों के बल पर कंपनी की मशीनों पर कब्जा करने की कोशिश करने लगे और विरोध करने पर फायरिंग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें