फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, विकसित भारत के लक्ष्य में अहम भूमिका : डॉ. राजभूषण चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीए एवं जीएसटी दिवस पर 35 चार्टर्ड अकाउंटेंट और पांच चिकित्सक सम्मानित, 50 सीए भाजपा में शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा सीए सेल हरियाणा की ओर से भाजपा कार्यालय गुरुकमल में बुधवार को सीए दिवस एवं जीएसटी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का विषय विकसित हरियाणा रहा। इसमें केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी मुख्य अतिथि तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से चार्टर्ड अकाउंटेंट, चिकित्सक और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश और राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित हरियाणा के लक्ष्य को वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर वित्तीय प्रबंधन के जरिए ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जीएसटी ने देश की कर व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सरल और एकीकृत बनाया है। इसे प्रभावी बनाने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से विकास कर रहा है। आधुनिक सड़क नेटवर्क, औद्योगिक नीतियों, निवेश प्रोत्साहन और मजबूत आधारभूत ढांचे के निर्माण से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और हरियाणा इस यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी और मोहन लाल बड़ौली ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 35 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और समाज सेवा व स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान देने वाले पांच चिकित्सकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सीए सेल हरियाणा के प्रदेश संयोजक नितिन बंसल ने की। मोहन लाल बड़ौली ने 50 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी दिलाई। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का अनुभव और विशेषज्ञता संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा विकसित भारत और विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने में उनकी सक्रिय भूमिका रहेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें