फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: कार सवार युवकों ने धार्मिक स्थल के बाहर किया हुड़दंग, गाली-गलौज कर लोगों को कहे आपत्तिजनक शब्द

Sun, 17 Dec 2023 12:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

एसीपी सतेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि गाड़ी का नंबर आ गया है। गाड़ी रुकने की तो पुष्टि हो रही है, लेकिन नारेबाजी और गाली-गलौज की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। मामले में फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
gurugram police - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-5 थाना क्षेत्र की शीतला कॉलोनी में कार सवार युवकों द्वारा एक धार्मिक स्थल के बाहर हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवकों ने जय श्री राम के नारे लगाए और गाली-गलौज करते हुए लोगों को आपत्तिजनक शब्द कहे। युवकों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर एसीपी सतेंद्र कुमार सहित सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी ने मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


शीतला कॉलोनी के ई ब्लॉक में बनी मस्जिद के इमाम नफीस ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को मस्जिद के बाहर एक कार आकर रुकी। इस दौरान गाड़ी से नीचे तो कोई नहीं उतरा, लेकिन गाड़ी के शीशे नीचे कर युवकों ने पहले गाली गलौज की और बाद में जय श्री राम के नारे लगाते हुए विशेष समुदाय के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे। लोगों ने जब शोर सुना तो वह घर से बाहर निकले। जिसके बाद युवक अपनी गाड़ी लेकर मौके से भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर एसीपी सतेंद्र कुमार सहित सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी ने मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मामले में एसीपी सतेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि गाड़ी का नंबर आ गया है। गाड़ी रुकने की तो पुष्टि हो रही है, लेकिन नारेबाजी और गाली-गलौज की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। मामले में फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नंबर के आधार पर गाड़ी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही गाड़ी में मौजूद युवकों को काबू कर लिया जाएगा। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें