फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं चली तो खिड़की तोड़ चुराई थी कार, 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में 4 अन्य वारदात करने का किया खुलासा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना इलाके में कार चोरी के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डीग, राजस्थान निवासी सुखजीवन उर्फ सुक्खी, अलवर निवासी गुरदास और परगट सिंह उर्फ मंगा शामिल हैं।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इन्होंने पहले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कार चोरी का प्रयास किया था। डिवाइस नहीं चलने पर कार की खिड़की तोड़कर ड्रिल मशीन से स्टेयरिंग को अनलॉक किया और एक अन्य कार से स्विफ्ट कार को टो कर ले गए थे। सदर थाना पुलिस को 22 मई को पीड़ित ने 21 मई की रात को सेक्टर-38 स्थित पीजी के बाहर से कार चोरी होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने 3 आरोपियों को राजीव चौक के पास से काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने गुरुग्राम से चोरी की 4 अन्य वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है। आरोपी सुखजीवन पर चोरी, एक्साइज एक्ट, धोखाधड़ी, शस्त्र अधिनियम आदि के 15 केस हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में दर्ज हैं। आरोपी गुरदास पर पॉक्सो एक्ट के तहत एक केस राजस्थान में दर्ज है। आरोपियों के पास से चोरी हुई 1 कार व कार चोरी करने के लिए प्रयोग की गई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, 1 ड्रिल मशीन बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें