कार सवार युवकों ने चालक से की मारपीट
गुरुग्राम। सेक्टर 61 से माल उतार कर लौट रहे एक मिक्सर ट्रक चालक से कार सवार दो लोगों ने सड़क पर रोककर मारपीट की। पीड़ित चालक ने सेक्टर 65 थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार मेवात निवासी नासिर हुसैन ने शिकायत में कहा कि वह सेक्टर 64 में बाला जी आरएमसी कंपनी के मिक्सर प्लांट में चालक है। वह 25 अगस्त को अपने एक साथी हेल्पर अशफाक के साथ सेक्टर 61 से माल उतार कर वापस जा रहा था। बनी माल के पास पीछे से आए कार सवार दो लोगों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया। इसके बाद दोनों ने नासिर से गाली-गलौज कर मारपीट की। ब्यूरो