फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत दिशा में आ रहे वाहन की टक्कर से कार सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पुलिस की तरफ से भले ही गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही हो लेकिन सच्चाई यह है कि इसको लेकर जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसका नतीजा यह है कि आए दिन सड़क हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार की अल सुबह भी बादशाहपुर रोड पर गलत दिशा में आ रहे वाहन की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों की शिकायत पर एसपीआर रोड चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-82 स्थित वाटिका इंडिया नेक्स्ट सोसाइटी निवासी वीर सिंह यादव ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनके पास सोमवार को तड़के करीब 3.30 बजे उनके बेटे आशीष की दोस्त कार्तिका का फोन आया। उसने सड़क दुर्घटना में आशीष के गंभीर रूप से घायल होने की बात कहते हुए एंबुलेंस से आशीष को पारस अस्पताल ले जाने की जानकारी दी। इसके बाद वीर सिंह सीधे पारस अस्पताल पहुंचे, जहां उनको आशीष ने हादसे के बारे में पूरी जानकारी दी।
आशीष के मुताबिक, वह और उनकी दोस्त कार्तिका अपनी होंडा सिटी कार लेकर एसपीआर रोड से बादशाहपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा में सामने से आ रहा एक चार पहिया वाहन उनकी कार में सीधी टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बारे में कार्तिका से पूछने पर उन्होंने भी यही बात बताई। बाद में इलाज के दौरान आशीष की मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें