फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार पूलिंग में है दम, आर्थिक बोझ भी होगा कम

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंधन खर्च में बचत के साथ प्रदूषण और ट्रैफिक जाम कम करने में भी मिल रही मदद
विज्ञापन




रेनू कुमारी

न्यू गुरुग्राम। साइबर सिटी में वर्तमान में कार पूलिंग का चलन बढ़ता जा रहा है। इससे लोगों की आर्थिक बचत तो हो ही रही है। साथ ही प्रदूषण और ट्रैफिक जाम जैसे अनेक समस्याओं से राहत मिल रही है। हाल ही में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के कारण लोगों के जेब पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जिसकी वजह से लोग कार पूलिंग का चलन तेजी से अपना रहे हैं। खासतौर पर द्वारका एक्सप्रेसवे, न्यू गुरुग्राम और दिल्ली-गुरुग्राम रास्ते पर कामकाजी लोगों के बीच यह ज्यादा लोकप्रिय हो रही है। अब हाल ही में प्रधानमंत्री के बयान के बाद और पेट्रोल-डीजल की दामों में उछाल की वजह से लोगों ने दोबारा कार पूलिंग का चलन अपनाना शुरू कर दिया है।



न्यू गुरुग्राम की विभिन्न सोसाइटियों में रहने लोग अपने आसपास के कामकाजी लोग के साथ वाहन साझा कर रहे हैं। इससे लोगों को जेब पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम हो रहा है। इतना ही नहीं, ट्रैफिक और प्रदूषण कम होने की संभावना बढ़ रही है। कई लोगों ने व्हाट्सएप ग्रूप के माध्यम से कार पूलिंग पार्टनर तलाश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





लोगों को जानने का मिल रहा मौका



कार पूलिंग से ईंधन पर होने वाले खर्च में बचत तो होती ही है साथ ही सफर भी सुविधाजनक हो जाता है। -सचिन कुमार, सिग्नेचर ग्लोबल ग्रैंड आईवा, सेक्टर-103

हमारी सोसाइटी के जिन लोगों को एक ही दिशा में जाना होता है, वे कार पूलिंग का उपयोग करते हैं। -संजय श्रीवास्तव, सिग्नेचर ग्लोबल ग्रैंड आईवा, सेक्टर-103

कार पूलिंग से लोगों में सामाजिकता और एकता की भावना को बढ़ाव मिल रहा है। साथ ही एक-दूसरे को जानने का मौका मिलता है। -सूरज सिंह, सिग्नेचर ग्लोबल रोजेलिया, सेक्टर-95ए

अगर ज्यादा लोग कार पूलिंग को अपनाएं तो सड़कों पर ट्रैफिक जाम और प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। -देवेश विजय, जॉयविले अपार्टमेंट, सेक्टर-102
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें