फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराकर पलटी अनियंत्रित कार, हादसे में कार चालक घायल

Mon, 12 Oct 2026 11:29 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने ड्राइवर को कार से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटी अनियंत्रित कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम जिले की सड़कों पर वाहनों की स्पीड लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। 11 अक्तूबर की रात करीब 9.30 बजे द्वारका एक्सप्रेसवे पर धनवापुर गोल चक्कर पर तेज रफ्तार स्कोडा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार लोहे की ग्रिल तोड़ते हुए ग्रीन बेल्ट में पलट गई।

विज्ञापन


हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने ड्राइवर को कार से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार द्वारका एक्सप्रेसवे पर गुरुग्राम से दिल्ली की ओर जा रही थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और चालक से पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें