फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, दर्जी की मौत

Mon, 16 Jun 2025 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। केएमपी एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक कार ने स्कूटी सवार जाटव मोहल्ला, झज्जर, हरियाणा निवासी युवक नरेश कुमार (51) को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने कार और स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नरेश कुमार सिलाई का काम करता था। वह स्कूटी पर सवार होकर अपनी ससुराल गांव हरफली, पलवल जा रहा था। केएमपी एक्सप्रेसवे पर तावडू उप मंडल के गांव कलवाड़ी के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नरेश की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही उसका छोटा भाई शिवकुमार मौके पर पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। स्कूटी और कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शिवकुमार की लिखित शिकायत पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें