फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-55 में डिवाइडर से टकराई कार, चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- गोल्फ कोर्स रोड पर सुबह चार बजे हुआ हादसा, चालक को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर बुधवार सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सेक्टर-55 के पास डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार दो अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चालक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के उत्तम नगर निवासी दंपती और उनके दो बच्चे कार से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की तेज रोशनी चालक की आंखों पर पड़ी और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सवार अंदर फंस गए। राहगीरों ने शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सेक्टर-56 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। पुलिस के अनुसार एयरबैग खुलने के कारण कार सवारों को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती चालक के बयान दर्ज किए जाएंगे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक की रोशनी आंखों पर पड़ने से कार अनियंत्रित हुई। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। -मनोज, इंस्पेक्टर एवं प्रभारी, सेक्टर-56 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें