फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चलती कार में लगी आग, परिवार सुरक्षित

विज्ञापन
एनएच-48 पर बिलासपुर के पास कार में लगी आग। फोटो- संवाद
विज्ञापन
बोनट से धुआं निकलता देख चालक ने बीच सड़क रोकी कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर के पास 27 अक्तूबर की देर शाम एक चलती कार में अचानक आग लग गई। तावड़ू के हसनपुर निवासी रविंद्र पत्नी और दो सालों के साथ कार में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने सूझबूझ से परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।
शाम करीब 7.45 बजे पुराना टोल प्लाजा के पास कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। रविंद्र ने तुरंत कार को सड़क के बीच में रोका। उन्होंने पत्नी और दोनों सालों को कार से बाहर निकाला। देखते-ही-देखते आग बोनट से निकलकर पूरी कार में फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वे कार से कोई सामान भी नहीं निकाल पाए। इस घटना के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों का संचालन कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

शाम 7.55 बजे पटौदी फायर स्टेशन को आग लगने की सूचना मिली। दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। आग बुझने तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की संभावना है। फॉरेंसिक जांच के बाद ही कार में आग लगने से सही कारणों का पता चल सकेगा। - ललित कुमार, फायर अधिकारी, पटौदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें