फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरगढ बस स्टैंड पर कार-बाईक की टक्कर में पिता की मौत-बेटियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। गांव नूरगढ़ बस स्टैंड पर कार-बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके पीछे बैठी दोनों बेटियां भी घायल हो गईं। घायलों को पटौदी सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से बाइक चालक को गुरुग्राम रेफर कर दिया, इस बीच उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जबकि दोनों बच्चियों का इलाज पटौदी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गांव नूरगढ़ की रामनगर ढाणी निवासी कृष्ण कुमार अपनी दो बेटियों के साथ दिल्ली नौकरी पर जाने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकलकर बस स्टैंड पर ही पहुंचे थे। नूरगढ स्टैंड पर सामने से आ रहे कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे कृष्ण कुमार और उसकी दोनों बेटियां खुशी व पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कार चालक दुर्घटना के बाद मौका पाकर कार समेत फरार हो गया। तीनों घायलों को पटौदी सामान्य अस्पताल में इलाज के लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने कृष्ण कुमारी की गंभीर हालात होने पर गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद रास्ते में ही कृष्ण कुमार ने दम तोड़ दिया। जबकि दोनों बेटियों का इलाज पटौदी अस्पताल में चल रहा है। पटौदी थाना पुलिस ने मृतक कृष्ण कुमार के भाई के ब्यान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें