फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैपिटल गेटवे के आवंटियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
2010 में शुरू हुई परियोजना अभी तक अधूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-111 स्थित कैपिटल गेटवे सोसाइटी के होम बायर्स एसोसिएशन ने रविवार को आवंटियों की एक बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने प्रोजेक्ट को पूरा होने में देरी और अन्य अनियमितताओं पर चर्चा की। बैठक के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि हम कोई रियायत नहीं मांग रहे केवल कानून के पालन की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्ष 2010 में यह परियोजना लांच हुई थी। खरीदारों के साथ 2012 में हुए समझौते के मुताबिक 2015 में सौंप दिया जाना था। मगर 2015 तक सोसाइटी के कुछ टावर ही खड़े हुए थे। लोगों ने लोन लेकर घर खरीदे थे। दिसंबर 2016 में खरीदारों को बिना सहमति के परियोजना को जी प्लस 10 से जी प्लस 12 टावर की अनुमति दे दी गई। डीटीसीपी ने खरीदारों की आपत्तियों की अनदेखी की।लोगों ने सरकार से इस सोसाइटी के मामले में हरेरा की भूमिका की स्वतंत्र जांच की मांग की है। इस प्रोजेक्ट में प्रक्रियात्मक उल्लंघन और मनमाने आदेश की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें