फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फलेंड़ी में कैंसर ने एक और जान ली, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत कैंसर से हो चुकी
विज्ञापन









संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। फलेंड़ी गांव में कैंसर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को यूनुस नामक व्यक्ति की कैंसर से मौत हो गई। यूनुस पिछले करीब डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रहा था और लगातार इलाज करवा रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। उसके पांच बच्चे हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। यूनुस मजदूरी करता था।



ग्रामीणों ने बताया कि अब तक गांव में करीब दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत कैंसर से हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति का इलाज अभी भी जारी है। गांव में बढ़ते कैंसर के मामलों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन




हाल ही में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त के सामने इस गंभीर मुद्दे को उठाया था। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। टीम एक बार गांव पहुंची, लेकिन उसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार पानी की जांच की मांग विभागीय अधिकारियों से की है, लेकिन अब तक कोई जांच या समाधान नहीं हुआ। लगातार कैंसर के मामलों से गांव के लोग डर और चिंता में जी रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें