फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटौदी के हर गांव तक पहुंचेगा नहरी पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि पटौदी के हर गांव तक नहरी पानी पहुंचाने की परियोजना को हाई पावर कमेटी से मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से स्वीकृत कराया गया था। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि मंदपुरा के लिए मंजूर किए गए 105 करोड़ रुपये के काम का टेंडर हो चुका है और इसका काम एक-दो महीने में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नरहेडा की 25 एकड़ जमीन दी थी, जिसमें पीने के पानी का काम शुरू होना था उसकी भी हाई पावर कमेटी ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि पटौदी कॉलेज के लिए डीपीआर मंजूर हो गई है। हुडा सेक्टर में बन रहे कम्युनिटी सेंटर का कार्य भी 90 प्रतिशत के आसपास पूरा हो गया है और पटौदी का विश्राम गृह 50 प्रतिशत बन गया है। इस मौके पर पंचायत समिति चेयरमैन पंकजशील यादव, परिषद पार्षद चन्द्रभान सहगल, महामंत्री मनबीर शेरपुरिया, भाजपा नेता मनोज जनौला, पूर्व सरपंच सत्यप्रकाश यादव, राममूर्ति गोठवाल, भीमसिंह यादव, किशोरी लाल यादव, पार्षद राधेश्याम मक्कड़, उदयवीर वशिष्ठ, एडवोकेट सुरेन्द्र धवन सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें