फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरजीत की किस्मत में आई खतरनाक मौत: कैंटर ने मारी टक्कर, कैंपर के अंदर ही फंसा; राहगीरों ने खींचकर निकाला शव

Sun, 17 May 2026 04:37 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

मृत युवक के भाई विनोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने फर्रुखनगर थाने में कैंटर चालक धर्मेंद्र के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में अमरजीत की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर-गुरुग्राम रोड पर इंडियन गैस एजेंसी के सामने 16 मई की रात करीब 10.15 बजे तेज रफ्तार कैंटर ने कैंपर गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में कैंपर चालक को गंभीर चोटें लगने के कारण मौत हो गई। मृत युवक के भाई विनोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने फर्रुखनगर थाने में कैंटर चालक धर्मेंद्र के खिलाफ सड़क हादसे में मौत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

गाड़ी में ही फंस गया मृतक अमरजीत
मृतक की पहचान भिवानी के रिवाडी खेड़ा गांव निवासी अमरजीत (38) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में परिवार के साथ सुल्तानपुर गांव में किराये पर रहता था। मृत युवक के भाई विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई 16 मई की रात को करीब 10.15 बजे अपने ट्रांसपोर्ट के ऑफिस फर्रुखनगर बाईपास से अपनी कैंपर गाड़ी में सुल्तानपुर गांव की ओर आ रहा था। जब कैंपर गाड़ी सुल्तानपुर-गुरुग्राम रोड पर इंडियन गैस एजेंसी के सामने पहुंची तो तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमरजीत गाड़ी में ही फंस गया। राहगीरों व गांव वालों ने उसे बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। अमरजीत को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के दौरान राहगीरों ने कैंटर चालक को मौके से ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कैंटर चालक धर्मेंद्र को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को थाने में खड़ा कराया गया है। - देवेंद्र कुमार, पीएसआई व जांच अधिकारी, फर्रुखनगर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें