गाड़ी में ही फंस गया मृतक अमरजीत
मृतक की पहचान भिवानी के रिवाडी खेड़ा गांव निवासी अमरजीत (38) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में परिवार के साथ सुल्तानपुर गांव में किराये पर रहता था। मृत युवक के भाई विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई 16 मई की रात को करीब 10.15 बजे अपने ट्रांसपोर्ट के ऑफिस फर्रुखनगर बाईपास से अपनी कैंपर गाड़ी में सुल्तानपुर गांव की ओर आ रहा था। जब कैंपर गाड़ी सुल्तानपुर-गुरुग्राम रोड पर इंडियन गैस एजेंसी के सामने पहुंची तो तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमरजीत गाड़ी में ही फंस गया। राहगीरों व गांव वालों ने उसे बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। अमरजीत को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के दौरान राहगीरों ने कैंटर चालक को मौके से ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस का बयान
रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कैंटर चालक धर्मेंद्र को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को थाने में खड़ा कराया गया है। - देवेंद्र कुमार, पीएसआई व जांच अधिकारी, फर्रुखनगर थाना।