फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नामांकन बढ़ाने की मुहिम तेज, एक अप्रैल को होगी मेगा पीटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों मे नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से इस बार जमीनी स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र से पहले एक अप्रैल को जिले के सभी सरकारी स्कूलों में मेगा पेरेंट्स टीचर मीटिंग आयोजित की जाएगी। इसमें बालवाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों को बुलाया जाएगा।

सुबह से ही स्कूलों की कक्षाओं में शिक्षक एक-एक बच्चे की प्रगति रिपोर्ट के साथ अभिभावकों से बातचीत करेंगे किस विषय में बच्चा अच्छा कर रहा है, कहां सुधार की जरूरत है और आगे की तैयारी कैसे की जाए। रिपोर्ट कार्ड के साथ-साथ बच्चों के समग्र विकास पर भी चर्चा होगी, जिससे अभिभावकों को अपने बच्चे की सही स्थिति समझ में आ सके। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों के वार्षिक परीक्षा परिणाम दिखाए जाएंगे, साथ ही उनकी पढ़ाई व्यवहार और प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेगा पीटीएम के जरिए अभिभावकों से सीधा संवाद हो सकेगा। इसका उद्देश्य है कि वे अपने बच्चों की प्रगति को समझें और सरकारी स्कूलों में मिल रही सुविधाओं व शिक्षा की गुणवत्ता से अवगत हों। - सरोज दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें