फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का प्रभावी मंच : एडीसी सोनू भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान, शेष पर तय हुई समयसीमा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी सोनू भट्ट ने यहां आए नागरिकों की शिकायतों को सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
एडीसी ने बताया कि शिविर में कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर उनकी स्पष्ट समयसीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जानकारी दी कि गुरुग्राम जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर प्रत्येक सप्ताह सोमवार और बृहस्पततार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में नगर निगम, राजस्व, बिजली, जल आपूर्ति, सामाजिक कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे त्वरित समाधान संभव हो पाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें