फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पिता को फोन कर बताया- मैनें जहरीला पदार्थ खा लिया है, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास 6 मई की देररात जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गाडौली कलां गांव निवासी प्रदीप महलावत (26) के रूप में हुई है। मृतक पहले एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। करीब 6 महीने पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, प्रदीप उसी पेट्रोल पंप पर अपने पुराने सहकर्मियों से मिलने गया था। कुछ देर बातचीत करने के बाद उसने बाइक पंप पर ही छोड़ दी और कर्मियों से टहलने जाने की बात कहकर चला गया। परिजनों के मुताबिक, कुछ देर बाद वह पास के खेत में बेहोश मिला। जांच में सामने आया कि रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच प्रदीप ने अपने पिता को कॉल किया था लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।कुछ देर बाद जब पिता ने वापस फोन किया तो प्रदीप ने उन्हे बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। इसके बाद पिता ने बेटे को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई सुनील ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार और दोस्तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें