नूंह। हरियाणा में एलसीएलओ कर्मचारियों और सरकार के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पिछले सात महीनों से कुरुक्षेत्र के पीपली में धरने पर बैठे युवाओं का गुस्सा अब चरम पर पहुंच गया है। यूनियन के राज्य प्रधान पवन डागर ने बताया कि कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का फैसला लिया है। इसके तहत 1 मई मजदूर दिवस पर प्रदेशभर के एलसीएलओ कर्मचारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास का घेराव करेंगे, जिसमें जिले के एलसीएलओ कर्मचारी भी भाग लेंगे। यूनियन के अनुसार विवाद पदनाम में बदलाव और वेतन न मिलने को लेकर है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर वे आगामी चुनावों का बहिष्कार करेंगे। यूनियन ने सीटू और सर्व कर्मचारी संघ के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन शुरू करने की भी बात कही है। संवाद